पटना ग्रामीण: कंकड़बाग के बंगाली अखाड़ा में सिंदूर खेला के साथ दी गई मां दुर्गा को विदाई
बंगाली अखाड़ा में रविवार सुबह करीब 9:00 बजे शादीशुदा महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसके साथ ही मां दुर्गा को विदाई भी दी गई। मौके पर महिलाओं ने खूब नृत्य भी किया। बता दें की बंगाली पद्धति में सिंदूर खिलाकर के मां दुर्गा को विदाई दी जाती है।