तुलसीपुर: नगर पंचायत तुलसीपुर ने भवन निर्माण नक्शा प्रक्रिया को बनाया सरल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दी जानकारी
24 फरवरी सोमवार शाम 5:00 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष तुलसीपुर प्रतिनिधि अदनान फिरोज की जानकारी देते हुए बताया कि नगर वासियों को भवन निर्माण का नक्शा बनवाने अब तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नई व्यवस्था में भवन स्वामी नगर पंचायत कार्यालय में नक्शा जमा कर नियमानुसार शुल्क अदा करेंगे किसी भी विवाद का निस्तारण जल्द होकर भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त करेंगे।