तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने पीलीभीत के निकट दुर्घटना में मृतक छात्रों के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
23 फरवरी रविवार शाम 4:00 बजे विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने 22 फरवरी को बलरामपुर बहराइच रोड पर पीलीभीत के निकट दुर्घटना में मृतक तीनों छात्रों के परिजनों से ग्राम बेला कोड़री तथा मोतीपुर में मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद एवं सहायता का आश्वासन दिया साथ ही दोषी पर कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया।