कांके: नगर आयुक्त ने धुर्वा के सीटीओ रोड स्थित स्वर्ण रेखा शांति मुक्ति धाम का किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Nov 7, 2026 धुर्वा के सीटीओ रोड स्थित स्वर्ण रेखा शांति मुक्ति धाम का शनिवार शाम करीब पांच बजे नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रतीक्षालय, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर की बेहतर सफाई, पेवर कार्य, हाई मास्ट लाइट लगाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया।