बक्सर: बक्सर सदर प्रखंड में 12 पंचायतों के पैक्स चुनाव के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन 43 लोगों ने पर्चा भरा
Buxar, Buxar | Nov 17, 2024 सदर प्रखंड के सभी 12 पंचायतों के अध्यक्ष पद व कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन के पहले दिन शनिवार को 43 लोगों ने पर्चा भरा. जिसकी जानकारी बीडीओ साधु शरण पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल के लिए कुल चार काउंटर बनाए गए हैं. नामांकन की प्रक्रिया 18 नवंबर तक होगी.