बक्सर: महदह के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन
Buxar, Buxar | Nov 16, 2024 शनिवार को सुबह 11 बजे महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में निर्वाचन साक्षरता क्लब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के आलोक में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन किया गया। इस दौरान नए एवं भावी मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम पंजीकरण हेतु ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन के बारे में बताया गया।