बक्सर: बक्सर के एमपी हाई स्कूल में पैक्स चुनाव के लिए 557 पीठासीन और 575 प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ
Buxar, Buxar | Nov 16, 2024 जिला में 2 चरणों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को सुबह 10 बजे प्रशिक्षण शुरू हुआ। बता दें कि पहले चरण का मतदान 26 नवम्बर एवं तीसरे चरण का मतदान 29 नवम्बर को होगा। चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन एवं सम्पादन हेतु मतदान दल में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कल भी होगा।