बक्सर: बक्सर में बच्चों ने 'दो बूंद दवा पोलियो हवा' के नारे के साथ जागरूकता रैली निकाली
Buxar, Buxar | Nov 16, 2024 मात्र दो बूंद दवा, पोलियो हवा, अब हमने यह ठाना है, पोलियो दूर भगाना है। इन नारों की गूंज के साथ पल्स पोलियो अभियान के प्रति स्कूली बच्चों ने जागरूक किया। शहर के नई बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सुबह 10 बजे पल्स पोलियो अभियान के सफलता के लिए जागरूकता रैली निकाली।