लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया
महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा अभियान के एक वर्ष पूरा होने पर मंत्रणा कक्ष में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार की संध्या 4,37 पर जारी प्रेसविज्ञप्ति के अनुसार डीएम मिथिलेश मिश्र ने बाल विवाह को गंभीर सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि इससे मातृ शिशु मृत्यु एनीमिया और मानसिक शोषण जैसी समस्याएं बढ़ती है।