बरहेट: शिवगादी धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, सोमवार को 90000 से अधिक करेंगे जलाभिषेक
श्रावणी मेले के दौरान शिवगादी धाम में शिव भक्तों का लगातार आगमन जारी है रविवार शाम तक लगभग 50000 से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके थे प्रबंध समिति के अनुसार सोमवार को 90000 से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा गाजेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किए जाने की संभावना है इसको लेकर प्रशासन और प्रबंध समिति पूरी तरह मुस्तैद है।