कोईलवर: चाँदी थाना क्षेत्र के खनगावं स्थित सात नंबर बालू घाट से 20 लीटर देशी शराब व बाइक बरामद, तस्कर सोन नदी में कूदकर हुआ फरार
चांदी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के खनगांव स्थित 7 नंबर बालू घाट पर छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त 1 बाइक भी जब्त की गई, जबकि तस्कर पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। चांदी थाना के अपर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने मंगलवार की सुबह 7:30 जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगात छापेमारी की जा रही है।