मुज़फ्फरनगर: किसानों से निजी जानकारी मांगने पर भाकियू में उबाल, राकेश टिकैत बोले- टारगेट किया तो नहीं देंगे जानकारी
मुजफ्फरनगर में किसानों से निजी और पारिवारिक जानकारी मांगे जाने पर भाकियू में रोष है। चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर हुई बैठक में किसानों ने इसका विरोध किया। टिकैत ने कहा कि आधार, पैन, बैंक खाता, संपत्ति, वंश वृक्ष और सोशल मीडिया जैसी जानकारी पहले से सरकार के पास है। अगर किसानों को टारगेट करने की नीयत है, तो किसान कोई जानकारी नहीं देंगे।