पोड़ैयाहाट: पदमपुर में पहले वैशाख पर हजारों साल से चली आ रही परंपरा के अनुसार मनाई गई चड़क पूजा
पहले वैशाख के मौके पर बुधवार को पदमपुर में हजारों सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार चड़क पूजा मनाई गई। विद्वानों के अनुसार इसका अनुमानित इतिहास करीब डेढ़ हजार वर्षों से भी ज्यादा पुराना है।यहां के ऐतिहासिक और प्राचीन तालाब के किनारे स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना होती है फिर सैकड़ों फुट से भी ज्यादा ऊंचे लकड़ी के खंभे से बांधकर साधकों को घुमाया जाता है।