आज़मगढ़: कोटवा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहराइच में सड़क हादसे में घायल, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी राजेश यादव 24 वर्ष पुत्र महेंद्र यादव की बहराइच जिला में एक सड़क हादसे में 2 जुलाई को घायल होने के बाद इलाज के दौरान लखनऊ में मंगलवार को मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को गांव पर ले आए। जहां पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया।