बक्सर: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी, अल्ट्रासाउंड और हड्डी विभाग ठप
Buxar, Buxar | Apr 2, 2026 सदर अस्पताल में बुधवार से अल्ट्रासाउंड और हड्डी विभाग की सेवा पूरी तरह से प्रभावित हो गई। गुरुवार को भी अल्ट्रासाउंड एवं हड्डी विभाग पूरी तरह 2:00 अपराह्न तक बंद पाया गया। दोनों विभाग इकलौते डॉक्टर के सहारे संचालित हो रहे थे, जो अब अवकाश पर चले गए हैं। इसके कारण सैकड़ों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।।हड्डी विभाग में प्रतिदिन 150 मरीज आते हैं।