सिमडेगा: सिमडेगा जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में गणेश उत्सव की तैयारी जारी एसपी ने कहा सुरक्षा के रहेंगे पुख्ते इंतजाम
सिमडेगा जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश उत्सव की तैयारी पूरी की जा रही है। रविवार को 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि पंडालों में विधि व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था आदि विषयों को लेकर सभी प्रकार की तैयारी की जाएगी ताकि किसी भी पूजा पंडाल में कोई भी परेशानी ना हो सके।