घाटीगांव: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
घाटीगांव थाना क्षेत्र में 4 जून की रात करीब 10 बजे एबी रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 11 जून की शाम 6:22 बजे प्रकरण दर्ज किया, जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह 9 बजे दी गई।