लालगंज: बेलाही चौराहा पर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पूजा अर्चना कर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया
लालगंज क्षेत्र के बेलाही गांव स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा का रविवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विधि विधान से अनावरण किया। उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद दिलाया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।