कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के शिलागढ़ क्षेत्र में बादल फटा है। इस कारण पंचा नाला, पुलिया नाला में बाढ़ आ गई। पूरी गड़सा घाटी में दहशत का माहाैल रहा। हालांकि,पूरी घाटी में मंगलवार को मौसम सुबह से ही साफ था लेकिन गड़सा के ऊपरी क्षेत्र के साथ तीर्थन घाटी में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इसमें रहोगी को जोड़ने वाला एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे करीब 10 घरों का संपर्क कट गया है। तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर ने कहा कि गड़सा नाला में बाढ़ आई है और सूचना मिली है कि बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।
Dharamshala, Kangra | Jul 7, 2026