हाथरस: नवल नगर के पास ऑटो और ई रिक्शा में हुई भिड़ंत में 5 लोग हुए घायल, एक रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नमन नगर के पास आज दिन शुक्रवार को ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत मे चार लोग एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर दुर्घटना से मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ लग गई। राहगारों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया है। जिनका उपचार जारी है। डॉक्टरों द्वारा एक व्यक्ति को रेफर कर दिया गया है।