Public App Logo
उत्तराखंड टनल हादसा उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में बारिश के बाद पानी भरने और मलबा धंसने से हुए हादसे में भोरे के तीन मजदूर घायल हो गए हैं।घायलों में कल्याणपुर कुंभी टोला निवासी अवधेश पांडेय और उनके 20 वर्षीय बेटे रोहित पांडेय शामिल हैं। वहीं दिउलिया गांव के नंदलाल भी घायल हुए हैं।सबसे गंभीर स्थिति रोहित पांडेय की है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। - Bihar News