गाज़ीपुर: यूपी बोर्ड परीक्षा कल से शुरू, 196 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, नकल माफियाओं पर लगेगा कानून का शिकंजा: डीआईओएस
गाजीपुर में कल से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।12 मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने जानकारी दी है कि जनपद में कुल 196परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। पूरे जिले को 12जोन और 32सेक्टर में विभाजित है।