घाटीगांव: 11 करोड़ की मंदिर भूमि पर प्रशासन का एक्शन, 107 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त
सोमवार शाम करीब 4 बजे ग्वालियर जिले के झांकरी गांव में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मंदिर ट्रस्ट की 107 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। वर्षों से कब्जे में चल रही जमीन को खाली कराकर उसका कब्जा वापस मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया गया।