परसिया: टीआई ने व्यापारियों, आटो टैक्सी वालों के साथ की बैठक,सडक पर डलेगी पट्टी, पट्टी के पीछे होगी पार्किंग
नगर की सडकों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए परासिया टीआई ईश्वरी पटले ने मंगलवार को छह बजे परासिया नगर पालिका में आटो टैक्सी यूनियन, व्यापारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में व्यापारियों को बुलाया गया थां। लेकिन बेहद कम संख्या में व्यापारी पहंुचे।बैठक में तय किया गया कि सडक पर व्यवस्थित यातायात के लिए एक पट्टी डाली जाएगी। पट्टी के पीछे पार्किंग होगी।