देवीगंज प्रीमियर लीग (सीजन 5) का रोमांचक फाइनल, अम्बापुर मोटर्स बनी चैंपियन, उज्जवल हेल्थ केयर को 20 रनों से हराया।
जनपद फतेहपुर के देवीगंज में आयोजित देवीगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच उज्जवल हेल्थ केयर और अम्बापुर मोटर्स के बीच खेला गया, जिसमें अम्बापुर मोटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच में उज्जवल हेल्थ केयर के कप्तान तन्नू मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अम्बापुर मोटर्स की टीम ने अपने कप्तान के नेतृत्व में निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उज्जवल हेल्थ केयर की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। इस तरह अम्बापुर मोटर्स ने 20 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए देवीगंज प्रीमियर लीग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। हरिओम को पूरे सीजन में उनके योगदान के लिए बेस्ट फील्डर, बेस्ट अंपायर और बेस्ट आयोजक के सम्मान से नवाजा गया।
फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और विजेता एवं उपविजेता टीम को शुभकामनाएं देने के लिए समाजसेवी सुनील गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
देवीगंज प्रीमियर लीग का यह आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने का भी माध्यम बना।
फतेहपुर हैडलाइंस के लिए ज्योति गुप्ता के साथ नदीम जावेद की रिपोर्ट।