बाढ़: अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा भव्य घुड़दौड़ मुकाबला, विजेता को मिलेगी थार, बाइक और स्कूटी
Barh, Patna | Nov 12, 2026 मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की बेटी की शादी को लेकर बाढ़ के नदावां में भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को लगभग 10 बजे अनंत सिंह आयोजन स्थल पहुंचे और समर्थकों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। शादी में होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए 10 से 12 बीघा में मैदान तैयार किया गया है। खास बात यह है कि प्रतियोगिता के विजेता को थार दी जाएगी।