लाडनूं: रेलवे ब्रिज के पास कार ने मारी बाइक को टक्कर, घटना में बाइक चालक घायल
Ladnu, Nagaur | Apr 16, 2024 लाडनूं रेलवे ब्रिज के पास आज कार ने बाइक को टक्कर मार दी।घटना में बाइक चालक घायल हो गया। आस पास के लोगो ने घायल बाइक चालक को निजी वाहन की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सुचना मिलने के बाद लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल बाइक चालक लाडनूं का निवासी बताया जा रहा है।