कन्वर्जेन्स के माध्यम से समूहों को लाभ दिलायें-सीईओ
एनआरएलएम की समीक्षा बैठक आयोजित
---+
सीईओ जिला पंचायत एवं अतिरिक्त मिशन संचालक एनआरएलएम श्री कार्तिकेय जायसवाल ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित एनआरएलएम के कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि अन्य विभागों कि योजनाओं का कन्वर्जेन्स के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ स्वसहायता समूहों कि महिलाओं को दिलाया जायें, जिससे वे आजीविकामूलक गतिविधियों का संचालन कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उतरोत्तर अग्रसर होती रहें।
बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक श्री सोहन कृष्ण मुद्गल, जिला प्रबंधक लघु उधमिता विकास श्री गिर्राज मीणा, जिला प्रबंधक स्किल श्री प्रमोद राय, जिला प्रबंधक एमएफ श्री अभिषेक भाले, जिला वित्त प्रबंधक श्री अनिल सक्सैना सहित जिले एवं ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल ने बैठक में जिले के अंतर्गत गठित समूह में से नवीन लखपति दीदी के चिन्हांकन करने, प्रोड्यूसर ग्रुप कस्टम हायरिंग सैंटरो की एंट्री लोकस पोर्टल पर किये जाने, नियमित रूप से सीएलएफ बैठको का आयोजन, सार्थक ऐप पर का सत्यापन, तथा अन्य समस्त गतिविधियों की एंट्री समय सीमा में ऐप किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही ग्रामीण उद्यमो का आधार पंजीयन, गैर कृषि उद्यमों का बैंक लिंकेज गैर कृषि आधारित तथा कृषि आधारित समस्त वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करने एवं लक्ष्य अनुसार शत प्रतिशत सीसीएल वितरण की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
11 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026