उमंग है तो जिंदगी में रंग है
हाईस्कूल एवं हायर सैकडरी विद्यालयो में उमंग दिवस का आयोजन
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन के निर्देशन में श्योपुर जिले के सभी 78 शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उमंग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री कुशाल सिंह दांगी प्रशिक्षण समन्वयक बीजीएमएस इंदौर एवं जिला कॉर्डिनेटर श्री रोशन लाल गर्ग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।
शासकीय हाई स्कूल रायपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अजाक श्री पप्पू सिंह यादव, प्रधान आरक्षक श्री संदीप शर्मा, महिला आरक्षक सुश्री रीता वास्केल, प्रधान आरक्षक श्री राघवेंद्र सिंह जादौन द्वारा बालक बालिकाओं को गुड टच एवं बेड टच, पॉक्सो एक्ट, सोशल मीडिया, ट्रैफिक संचालन , पुलिस व्यवस्था, ऑनलाइन साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई एवं बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 1930 बार डायल 112 के संबंध में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विद्यालय में उमंग कॉर्नर बनाया गया जिसे बच्चों ने अपने ड्रीम कैचर, आकांक्षा वृक्ष,तैयार कर सजाया। उमंग एंथम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, उमंग क्विज, ओपन मंच के रूप मैं आयोजित की गई और बच्चों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला बाल विकास की सुपरवाइजर श्रीमती अनीता सिंघल उपस्थित रहीं, इन्होंने बच्चों को किशोरावस्था के दौरान उचित पोषण के बारे में जानकारी प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि पूरे मध्यप्रदेश के सभी शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों मैं किशोर-किशोरियों के जीवन में 10 से 19 वर्ष की अवस्था में आने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों से सामंजस्य बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष, भारतीय ग्रामीण महिला संघ, स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रत्येक वर्ष उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में हेल्थ एवं वेलनेस आरोग्य दूत के रूप मैं शिक्षक एवं शिक्षिका प्रशिक्षित किए गए हैं, जो कि हर मंगलवार को उमंग कार्यक्रम कक्षा 9 से 12 के प्रत्येक सेक्शन में एवं हर शनिवार को उज्जवल बदलाव हमसे कार्यक्रम कक्षा 9 के प्रत्येक सेक्शन में एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हर रविवार को सशक्त कार्यक्रम के सत्र आयोजित कर रहे हैं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
7 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026