जरीडीह: झारखंड के 24 जिला का पैदल भ्रमण कर लौटने पर चंदन साव का टांड़मोहनपुर में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
Jaridih, Bokaro | Mar 15, 2024 झारखंड के 24 जिला का पैदल भ्रमण कर 15 महीने बाद घर वापस लौटने पर चंदन साव का टांड़मोहनपुर में परिजनों एवं ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। बतादे की झारखंड की मिली जुली संस्कृति को समझने व झारखंड के रहनेवालों के जीवन स्तर को जानने के मकसद से चंदन साव 15 माह पहले एक पिट्ठू बैग व तिरंगा झंडा के साथ पैदल घर से निकला था।