जरीडीह: बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने जरीडीह में 27,54000 की लागत से तालाब जीर्णोद्धार कार्य का किया ऑनलाइन शिलान्यास
Jaridih, Bokaro | Mar 15, 2024 बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने बंजर भूमि राइस फेलो विकास योजना मद से अनुसंशा कर सरकारी/रैयती तालाब जीर्णोद्धार निर्माण कार्य तहत बेलडीह पंचायत के सरायबिंदा में लगभग 13 लाख 6 हजार एवं गांगजोरी के पदनाटांड़ में लगभग 14 लाख 48 हजार सहित कुल 27 लाख 54 हजार रुपये की लागत से तालाब जीर्णोद्धार निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ किया।