जरीडीह: जरीडीह प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रशासन ने रात्रि चौपाल लगाकर मतदाताओं को किया जागरूक
Jaridih, Bokaro | Mar 13, 2024 जरीडीह प्रखंड परिसर में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रखंड प्रशासन ने रात्रि चौपाल लगाकर मतदाताओं को शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान निर्वाचक पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज ने सभी मतदाताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों को शत् प्रतिशत मतदान के महत्व को बताया।