जरीडीह: बाराडीह पंचायत सचिवालय में अबुआ आवास के लाभुकों को दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
Jaridih, Bokaro | Mar 14, 2024 बाराडीह पंचायत सचिवालय में अबुआ आवास के प्रथम क़िस्त पाने वाले लाभुकों को पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी की अध्यक्षता में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पंचायत सचिव अरविंद स्वर्णकार व रोजगार सेवक बनफूल महतो ने लाभुकों को अबुआ आवास के वास्तविक स्वरूप व मॉडल की जानकारी देते हुए अबुआ आवास की राशि के किस्तों की विस्तृत जानकारी लाभुकों को दी।