बांसगांव: कौड़ीराम में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए 10 से 12 लाख के जेवरात और नकदी
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़ीराम में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज के पास रहने वाले शम्भूनाथ गौड़ मुंबई में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी अनुराधा गौड़ बच्चों के साथ रहती हैं, लेकिन इलाज के लिए घर से बाहर गई थीं।