बांसगांव: ग्राम पंचायत भेऊसा दुबे के किसानों ने एक्स ई एन दिलीप यादव से सरयू नहर पर डवला निर्माण के लिए किया आग्रह
खजनी तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सरयु नहर प्रथम खंड बांसगांव राजवाहा के पास लगभग 3-4 सौ मीटर डवला नहीं बना है। ग्राम पंचायत भेऊसा दुबे के किसानों ने एक्स ई एन दिलीप यादव से आग्रह करते हुए कहा साहब पुलिया के एक तरफ डलवा बन गया है, बीच में डलवा क्यों नहीं बना। इस पर एक्स ई एन ने कहा कि वह दूसरे का ठेका है, ठेकेदार मशीन ढूढ़ रहा है, जल्द बन जायेगा।