बांसगांव: संत कबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले गोरखपुर जिले के खजनी विधानसभा में मतदान को लेकर तैयारियां हुई पूरी
संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा में मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को यहां के लिए ईवीएम रैंडेमाइजेशन का काम पूरा हो गया। खजनी में चल रहा प्रचार-प्रसार गुरुवार को शाम पांच बजे थम जाएगा। यहां के लिए शुक्रवार को विवि परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। यहां 407 बूथों पर मतदान होगा।