बांसगांव: ग्राम पंचायत रजौली में लगे ट्यूबवेल का ताला तोड़कर झटका मशीन व पैनल उठा ले गए चोर
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोहिला निवासी कमल कुमार त्रिपाठी का ग्राम पंचायत रजौली में लगे ट्यूबवेल का ताला तोड़कर अज्ञात चोर उसमें रखा सामान उठा ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दे दी है। पोहिला निवासी कमल कुमार त्रिपाठी पुत्र जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी ने थाने पर दिए तहरीर में बताया है कि चोरों द्वारा पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।