बांसगांव: एसएसपी के निर्देशन में जलपहिया महुआराइ निवासी एक अभियुक्त को दुराचारी घोषित करते हुए उसके विरुध हिस्ट्रीशीट खोली गई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देशन में गगहा थाना क्षेत्र की अंतर्गत आने वाले जल पहिया महुराई निवासी अभियुक्त अनुराग यादव पुत्र संत राज यादव उर्फ मुन्ना के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उन्हें दुराचारी घोषित करते हुए उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली गई। अनुराग यादव के खिलाफ गगहा थाने में कुल 10 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।