धनौरा: गजरौला में खेत गए युवक को मारी गोली, कंधे में लगी, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
गजरौला थाना क्षेत्र में तिगरी मार्ग पर मंगलवार शाम फायरिंग हो गई। कुमराला गांव के 33 वर्षीय योगेश पुत्र चरन सिंह को शौच के लिए खेत जाते समय गोली मार दी गई। घटना मंगलवार शाम की है। योगेश टहलते हुए शौच के लिए पास के खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खेत से एक युवक निकला और उसने योगेश को आवाज दी। योगेश ने जब देखा तो युवक के हाथ में तमंचा था।