धनौरा: गजरौला चौपला पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार होमगार्ड को मारी टक्कर, हालत गंभीर
रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतई खादर निवासी होमगार्ड हरवीर सिंह गजरौला थाने में तैनात हैं। मंगलवार सुबह करीब 10रू00 बजे के आसपास में हरवीर सिंह अपनी बाइक लेकर गजरौला थाने में ड्यूटी करने के लिए आ रहे थे, जैसे ही वह चौपला पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो उन्हें किसी अज्ञात वाहन नहीं जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से हरवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।