धनौरा: दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण मोहल्ला अंबेडकर नगर के एक मकान में आई दरार, हजारों का हुआ नुकसान
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर में प्यारेलाल का परिवार रहता है। अमरोहा जनपद में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान है। वहीं मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी प्यारेलाल के मकान में दरार आ गई, जिसकी वजह से उनका मकान गिरने की स्थिति में खड़ा हुआ है।