धनौरा: पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण गजरौला तिगरी का जलस्तर बढ़ा, पुरोहित परेशान
आपको बता दे की पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने के कारण गजरौला तिगरी गंगा धाम का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से डिग्री गंगा धाम के पुरोहितों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को करीब 2:00 बजे तिगरी गंगा धाम के रहने वाले पुरोहितों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के कारण उनके लाखों रुपए का नुकसान होता है।