धनौरा: जिला पंचायत सदस्य व बसपा नेता पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप, मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा को सौंपा ज्ञापन
गजरौला। धनौरा ब्लाॅक के सुल्तानपुर मजरा (वाजिदपुर) गांव के ग्रामीण परिवार ने विधायक राजीव तरारा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कहा कि एक जिला पंचायत सदस्य अपने साथियों सहित उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहता है। जब उसका विरोध् किया तो महिला का हाथ भी तोड़ दिया। ग्रामीण परिवार ने विधायक से मदद की गुहार लगाई।