सिरसागंज: गांव खोड़खेरा में ग्राम प्रधान को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव खोड़खेरा में शनिवार को खरंजा निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है गांव के कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान अवनीश पुत्र शिवराज सिंह पर हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायल ग्राम प्रधान को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।