किशनपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौ.त
मुरैना के थाना माता बसैया क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक द.र्दनाक घटना सामने आई है। प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार बलराम सिंह कुशवाहा (35) पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी रविता कुशवाहा (32) और दोनों बेटों आरव (8) व देबू (5) की ह.त्या धा.रदार ह.थियार से कर दी। इसके बाद बलराम का श.व शिकारपुर रेलवे फाटक के पास मिला, प्रथम दृष्टया ट्रेन से आ.त्मह.त्या करना माना जा रहा है।
घटना की सूचना पर पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मुख्यालय डीएसपी विजय भदौरिया के अनुसार मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#Morena #BreakingNews #MadhyaPradesh #MorenaNews #PoliceInvestigation #Kishanpur