देवसर: देवसर में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी का हुआ तबादला, अब चितरंगी अनुभाग का संभालेंगे कार्यभार
जिले में पदस्थ अनुविभागी अधिकारियों के तबादले पीएचक्यू भोपाल से जारी किए गए हैं जिसमें देवसर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल कुमार सैयाम का चितरंगी अनुभाग के लिए तबादला किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले करीब डेढ़ साल से देवसर अनुभाग में राहुल कुमार सैयाम बतौर एसडीओपी के पद पर पदस्थ थे जहां आज पीएच की भोपाल से अनुभाग देवसर से स्थानांतरण कर दिया गया।