कोंडागांव: राष्ट्रीय अन्वेषण टीम ने कोंडागांव जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर ऑयल पाम रोपण का किया मूल्यांकन
आज बुधवार दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय अन्वेषण टीम ने कोण्डागांव जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर ऑयल पॉम पौध रोपण का मूल्यांकन किया। टीम के प्रमुख डॉ. ए. के. शिवहरे के नेतृत्व में 20 एकड़ में विकसित कोपोबेड़ा नर्सरी का अवलोकन किया गया, जहां 1,10,000 रोपण योग्य पौधे हैं। इसके अलावा, 70,000 स्प्राऊट्स वाले पौधों का भी मूल्यांकन किया गया।