कोंडागांव: ग्राम बाड़ागाँव में मावली मेला का आयोजन हुआ, जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग हुए शामिल
कोंडागांव जिले के जनपद पंचायत फरसगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाड़ागाँव में बुधवार को मावली मेले का आयोजन किया गया।इस मेले मेंआस पास गांव से देवी देवताओं के साथ ग्रामीण पहुंचे हुए थे।देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर ग्रामीणों ने देवी देवताओं के साथ मेले स्थल की परिक्रमा किए।दोपहर 2 के बाद इस मेले में जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग भी पहुंचे और पूजा अर्चना किए ।