कोंडागांव: चारगांव में 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी, हालत नाजुक
कोंडागांव जिले के चारगांव में मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे एक 18 वर्षीय युवती ने अचानक घर में रखे जहरीले कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना के चलते युवती की हालत काफी गंभीर हो गई थी जिसे लेकर परिजनों द्वारा युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार युवती द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया गया है।