कोंडागांव: फरसगांव के नए BEO ललित राम सिन्हा ने किया पदभार ग्रहण, शिक्षकों ने मुलाकात कर दी बधाई
कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक में नए ब्लाक शिक्षा अधिकारी के रूप में ललित राम सिंह प्रभारी प्राचार्य आलोर ने बुधवार अपना पदभार ग्रहण किया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर फरसगांव में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के शिक्षक, खंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी, ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।